"यायावर" सिर्फ मेरी नहीं, उन तमाम युवाओं की कहानी है, जो समाज की उम्मीदों और अपनी आकांक्षाओं के बीच जूझते रहे। एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्म लेते ही हमारी राह तय कर दी जाती है—सपने हमारे होते हैं, पर मंज़िल कोई और चुनता है। गाँव की गलियों से लेकर बड़े शहरों की दौड़ तक, संघर्ष, असफलताएँ, सपनों का टूटना और फिर उनसे कुछ नया गढ़ना—यही इस यात्रा का सार है। जीवन के हर मोड़ पर मिली सीख, रिश्तों के बदलते रंग और अपनी पहचान तलाशने की जद्दोजहद... "यायावर" उन सभी को समर्पित है, जिन्होंने कभी खुद को भीड़ में खोते हुए पाया, लेकिन हार नहीं मानी।
--
डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी विगत 22 वर्षों से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में महिला एवं बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। समाज कार्य के साथ-साथ उन्हें लेखन में भी विशेष रुचि है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से समाज कार्य में पीएच.डी. प्राप्त की है तथा समाज कार्य एवं पब्लिक हेल्थ (सामुदायिक स्वास्थ्य) में परास्नातक की उपाधि अर्जित की है। हिंदी, अंग्रेजी और अवधी भाषाओं के साथ डॉ. त्रिपाठी को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और वेब सीरीज देखना बेहद पसंद है। साहित्य और लेखन की औपचारिक शिक्षा न होने के बावजूद, वे अपनी भावनाओं को शब्दों में ढालने का प्रयास करते हैं। उनकी काव्य रचनाओं का संग्रह "कुछ ख्वाहिशें कुछ सपने" (2022) और कहानी संग्रह "संगम संवेदनाओं का" (2024) प्रकाशित हो चुके हैं, जो अमेज़न, फ्लिपकार्ट एवं किंडल जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, वे प्रतिलिपि और स्टोरीमिरर जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी निरंतर लेखन कार्य करते हैं। उनकी रचनाएँ स्टोरीमिरर और स्वयंयुग प्रकाशन के विभिन्न काव्य एवं कहानी संकलनों में भी प्रकाशित हो चुकी हैं। मूल रूप से अयोध्या, उत्तर प्रदेश के निवासी डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी वर्तमान में लखनऊ में कार्यरत हैं।
top of page
SKU: RM12548
₹329.00Price
bottom of page